सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा में एक युवती के साथ रास्ता रोककर धमकाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना बाड़ी ब्राह्मणा में एफआईआर दर्ज की गई है। दीपू निवासी डोडा (वर्तमान पता, बस्सी कलां) की ने शिकायत दी है कि 17 जनवरी को जब वह बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र से गुजर रही थी तो एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी वंश निवासी पल्ली ने उसे धमकी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। संवाद