फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेली बस्ती इलाके में मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती क्षेत्र में लूट की वारदात हुई है। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने पुलिस थाना बाड़ी ब्राह्मणा में शिकायत दी कि वह काम से बुधवार शाम को घर लौट रहा था। तेली बस्ती के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उससे मोबाइल और पर्स छीन लिया। सीसीटीवी फुटेज में भी वारदात सामने आई है। जिसमें कुछ संदिग्ध युवक दिख रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हाल दिनों में इस तरह की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। इससे आम जनता में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पूछताछ के लिए दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें