सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा में चोरों ने शनिवार रात वार्ड-4 के मंदिर से मूर्तियों के जेवर और दानपात्र से नकदी चोरी कर ली। स्थानीय लोगों के अनुसार मंदिर में चोरी की यह चौथी वारदात है। अब तक एक भी मामले में पुलिस चोरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। स्थानीय निवासी रामजी शर्मा ने बताया कि रात को चोर आसानी से मंदिर में घुसकर सामान ले जाते हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने जब मंदिर में सामान बिखरा और दानपात्र टूटा देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बाड़ी ब्राह्मणा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद