सांबा। नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए सांबा पुलिस ने मंगलवार को 47 लाख रुपये के जब्त ड्रग्स और नशीले पदार्थों को नष्ट किया।
जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी ने जेएमआईसी मुंसिफ सांबा और कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी की मौजूदगी में रामगढ़ के गांव राख राडा में जब्त नशीले पदार्थों को नष्ट किया गया। नष्ट की गई प्रतिबंधित सामग्री विभिन्न आपराधिक मामलों में जब्त की गई थी और इसमें 719 किलोग्राम और 850 ग्राम चूरा पोस्त और 2070 बोतलें कोरेक्स शामिल थीं, जिनकी कीमत लगभग 47 लाख रुपये है। संवाद