विजयपुर। विजयपुर पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर मासूम अली उर्फ काला निवासी राख बरोटियां, सांबा की 39.58 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की है। इसमें पक्का मकान शामिल है। पुलिस ने यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत की है। पुलिस के अनुसार जांच में पाया गया कि यह संपत्ति नशा तस्करी से अर्जित आय से खड़ी की गई थी। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2025 में प्राथमिकी दर्ज की थी। काला जिला जेल उधमपुर में बंद है। उसके खिलाफ कई थानों में एफआईआर दर्ज हैं। संवाद