विजयपुर। पुलिस थाना विजयपुर में दर्ज संगठित अपराध से जुड़े एक मामले में कुख्यात अपराधी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रीतम सिंह उर्फ सेठी निवासी जेडरा रामगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के खुलासे पर उसके पैतृक गांव जेडरा से पिस्तौल बरामद की। थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और तीन पिस्तौल बरामद की जा चुकी हैं। संवाद