विजयपुर। कस्बे में शनिवार रात खेत में पशुशाला में बांधे एक मवेशी को चोरों ने चोरी कर लिया। प्रेमपाल शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने अधिकारियों को बताया कि गांव के बाहर खेतों में पशुशाला बनाई है। इसमें तीन गाएं बांधीं थीं। रात को वे पशुओं को चारा डालकर घर चले आए थे। सुबह जब वापस आकर देखा तो एक गाय चोरी हो गई थी। संवाद