फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गांव कोठी गगोर से पांच पशु चोरी, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। जिला सांबा में लगातार पशु चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। गत रात लगभग चार किसानों के घर के बाहर बंधे मवेशी चोरी हो हैं।
विज्ञापन

गांव (कोठी) गगोर के रौनक सिंह की एक गाय, जगदेव की एक गाय, दिलीप कुमार की दो गायें और पवन सिंह की एक गाय चोरी हो गई। इन किसानों ने जब सुबह अपने-अपने गाय वाले शेडों में जाकर देखा तो वहां पर गायें नहीं थीं। इस संबंध में उन्होंने विजयपुर थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है। उन्होंने बताया कि हम लोगों ने अपने गाय वाले शेडों (आंगन) में गाय बांधी हुई थीं। जब सुबह देखा तो वहां पर गायें नहीं थीं। उसके बाद उन्होंने विजयपुर थाने में गाय चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इस संबंध में पुलिस को एक प्रतिनिधिमंडल मिला। विजयपुर पुलिस की ओर से गायें चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है। इन सभी पीड़ितों किसानों ने पुलिस से मांग की है कि उनकी गायों को ढूंढा जाए। हम लोग दूध बेचकर घर का गुजारा चलाते थे। इस संबंध में विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें