विजयपुर। गांव थलोड़ी में चोरों ने एक घर से पांच हजार नकद, एक मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाबी चुरा ली।
जानकारी के अनुसार टोनी शर्मा निवासी थलोड़ी ने बताया कि वे सब घर में सो रहे थे। इस बीच दूसरे कमरे में चोर घुसे और अंदर रखे पांच हजार रुपये, एक मोबाइल और मोटरसाइकिल की चाबी ले गए। जब उन्होंने सुबह देखा तो सामान बिखरा हुआ था। उसके बाद उन्होंने विजयपुर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद