फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। विजयपुर थाने में दर्ज हत्या के प्रयास मामले में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

गत दिनों शिवदीप सिंह पुत्र कुलदीप सिंह नरेनियां निवासी सुचानी बगला तहसील विजयपुर जिला सांबा ने पुलिस स्टेशन विजयपुर में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें कहा गया था कि लगभग छह व्यक्तियों ने आपराधिक इरादे से आग्नेयास्त्रों के साथ गांव राया विजयपुर में उसे जान से मारने का प्रयास किया था। शिकायत पर पुलिस जांच के दौरान एसडीपीओ विजयपुर अरुण सिंह जमवाल और थाना प्रभारी सुशील शर्मा की देख रेख में मुख्य आरोपी विशाल शर्मा उर्फ विशु शूटर निवासी खोजीपुर खेरी तहसील बिश्नाह जिला जम्मू को गिरफ्तार किया गया। कुछ आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। उसके खुलासे पर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें