फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अज्ञात लोगों की फायरिंग में बाल बाल बचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयपुर। राया क्षेत्र के रहने वाले शिवदीप सिंह (35) पुत्र कुलदीप सिंह पर अज्ञात लोगों ने राया हाई सेकेंडरी स्कूल के पास फायरिंग की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शिवदीप सिंह मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे कि अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनने के बाद शिवदीप सिंह मोटरसाइकिल के नीचे गिर गए और जख्मी हो गए। उसके बाद पांच हमलावर मौके से फरार हो गए। उसके बाद शिवदीप सिंह अपने घर पहुंचे और परिजनों को साथ लेकर विजयपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिवदीप सिंह ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं थी। मात्र चिट्टा बेचने वाले जो लोग थे, उनके खिलाफ था। हो सकता है ये वही लोग हों, जिन्होंने उन पर हमला किया। विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंची और जो दो राउंड फायर किए गए थे उनके खोखो को प्राप्त किया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और अज्ञात लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें