विजयपुर। गांव गुड़ा सलाथिया में एक कपड़े की दुकान में चोरी हो गई।
जब दुकान की महिला मालिक दीपिका देवी पत्नी अशोक सलाथिया ने सुबह देखा तो दुकान के ताले टूटे हुए थे और अंदर रखे कीमती, लहंगा चोली और कपड़े आदि थे। लगभग डेढ़ लाख रुपये की चोरी हुई है। उसके बाद स्थानीय लोगों ने विजयपुर पुलिस को सूचित किया। विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा अपनी टीम के साथ गुड़ा सलाथिया पहुंचे और दुकान में हुई चोरी का जायजा लिया। विजयपुर थाना प्रभारी सुशील शर्मा ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद