फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 50000 रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
अरनिया में एंटी करप्शन ब्यूरो की हिरासत में पटवारी नावेद अहमद।
विज्ञापन
अरनिया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अरनिया में एक पटवारी को 50000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अरनिया ब्लॉक की पंचायत पचेल के अंतर्गत आते गांव कूल खुर्द में राजस्व विभाग के पटवारी नावेद अहमद को 50000 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत के पैसों के साथ पटवारी नावेद अहमद को सड़क के बीचोंबीच रोक लिया। नावेद अहमद ने रिश्वत के पैसे सड़क पर फेंक दिए। एंटी करप्शन ब्यूरो ने सारे पैसे इकट्ठे कर नावेद अहमद के हाथों की जांच कर रिश्वत लिए पैसों की पुष्टि की है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम दोपहर 3:00 बजे से लेकर रात 9:00 बजे तक अरनिया में पटवारी नावेद अहमद से पूछताछ करती रही है। कार्रवाई के बाद टीम ने पटवारी का मेडिकल करवाने के बाद थाने पहुंचाया। एंटी करप्शन ब्यूरो को गांव कूल खुर्द के निवासी रामपाल सैनी पुत्र दयाराम सैनी ने पटवारी नावेद अहमद पर 100000 रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। रामपाल सैनी ने एंटी करप्शन ब्यूरो को बताया कि घर बनाने के लिए उसने लोन के लिए अप्लाई किया है। इसमें पटवारी फर्द नहीं काट रहा था। पटवारी से जब पूछा गया तो उसने 100000 रुपये रिश्वत की मांग उसके समक्ष रख दी। पटवारी ने कहा कि 100000 रुपये से कम राशि में लोन फर्द नहीं कटेगा। रामपाल सैनी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो ने पिछले एक सप्ताह से पटवारी नावेद अहमद को सर्विलांस पर ले लिया था। शिकायतकर्ता रामपाल सैनी को रिकॉर्डर दिया गया था। इसके बाद रामपाल सैनी और पटवारी के बीच की सारी बात रिकॉर्ड होती रही है। एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से नावेद अहमद को रंग के हाथ पकड़ने के साथ ही उसके पैतृक गांव में भी छापेमारी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें