फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सड़क पर स्कूटी चलाते युवक गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा में सोमवार सुबह सड़क पर एक स्कूटी पर चल रहा युवक अचानक गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक नौशेरा में अपने दोस्त की शादी में भाग लेने के लिए यहां पहुंचा गौरव (32) पुत्र मनोहर लाल शर्मा निवासी गगरोट तहसील नौशेरा सुबह लगभग 7:30 बजे नौशेरा क्राइस्ट स्कूल के नजदीक सड़क से स्कूटी पर वापस घर जा रहा था कि अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इससे वह स्कूटी को नियंत्रित नहीं कर सका और नीचे गिर गया। मार्ग से गुजर रहे लोगों ने जब उसे गिरा हुआ देखा तो उन्होंने शोर मचाया। उसे तुरंत उप जिला अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक गौरव का परिवार पिछले दो साल से जम्मू में रह रहा है। वह निही कंपनी जयपुर में काम करता था। मात्र एक वर्ष पहले गौरव की शादी हुई थी। उसकी एक छोटी बहन और भाई है। युवक की मौत की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। कल युवक के शव का दाह संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें