नौशेरा। एएसआई मोहम्मद असलम के नेतृत्व में रविवार को पुलिस स्टेशन नौशेरा की एक पुलिस पार्टी बरेरी और उसके आसपास के इलाकों में गश्त कर रही थी। इस दौरान लगभग पांच बजे दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जो बरेरी से कुलवंत चौक की ओर पैदल जा रहे थे। पुलिस पार्टी को देखकर दोनों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान तलाशी लेने पर उनके कब्जे से आठ और छह ग्राम हीरोइन जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया। उनकी पहचान साहिल शर्मा उर्फ साहू निवासी डंडेसर तहसील नौशेरा और अजय भारद्वाज निवासी बरेरी तहसील नौशेरा के रूप में की गई। पुलिस स्टेशन नौशेरा में मामला दर्ज किया गया है। संवाद