फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौशेरा में कुतों का आतंक, दो दिन में 15 लोगाें को काटा

Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। नौशेरा में पिछले दो दिन में पागल कुत्तों ने 15 लोगाें को काट लिया। युवा नेता व पूर्व पार्षद रोहित कोहली, दीपक शर्मा, सनातन धर्म सभा नौशेरा के प्रधान जगदीश चंद्र साहनी ने बताया कि जिन लोगों को पागल कुत्तों ने काटा है उनको रैबीज का इंजेक्शन लगवाया जाएगा। भविष्य में यह बहुत बड़ी चिंता का कारण है प्रशासन इसको गंभीरता से ले और बाजार में घूम रहे आवारा कुत्तों पर उचित कार्रवाई की जाए। ब्लाॅक मेडिकल अधिकारी नौशेरा डाॅ. इकबाल मलिक ने लोगों से अपील की है कि कुत्ते के काटने से हुए जख्म पर अच्छी तरह से साबुन लगाकर बहते पानी में धोकर तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लाएं। रैबीज टीका का कोर्स पूरा करे, इससे घबराने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें