राजोरी। जिला पुलिस ने नौशेरा में अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 180 लीटर लाहन नष्ट की गई है। पुलिस के अनुसार, चिंगस पोस्ट की टीम ने वीरवार को नाैशेरा में एक ढाबे पर दबिश दी। इसे आरोपी संजय कुमार निवासी केरी और अश्विनी कुमार निवासी स्टोर अग्राती चला रहे थे। ढाबे पर बिना वैध अनुमति या लाइसेंस के शराब बेची जा रही थी। तलाशी लेने पर पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की। राजोरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अन्य मामले में पुलिस थाना नौशेरा की टीम ने ब्रेरी क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। एक सुनसान स्थान से 180 लीटर लाहन बरामद की गई। इसे माैके पर ही नष्ट कर दिया गया। संवाद