राजोरी। शहर के वार्ड-16 ढन्नीधार में वीरवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैला गई। परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के अनुसार अब्दुल रहमान बुधवार दोपहर बाद घर से निकला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव जीएमसी राजोरी में भेज दिया है। मृतक के बेटे मारूफ ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद पापा किसी काम से घर से निकले थे। अपने दोस्त के पास जाने की बात की थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं आए। राजोरी थाने में उनकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वीरवार शाम उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में ढन्नीधार स्थित एक पुराने किले के पास से मिला। परिवार के सदस्यों और बेटे ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या कर शव फेंका गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद