फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाके पर तैनात पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, कार चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले के तरयाठ चौकी के अंतर्गत कांडा चौक पर पुलिस नाका तोड़कर एक कार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इससे पुलिसकर्मी लक्ष्मी चंद के पैर और हाथ में चोटें आईं। उनका सीएचसी तरयाठ में इलाज चल रहा है। घटना सोमवार देर रात की है। वारदात को अंजाम देने के बाद चालक मौके से भाग निकला। बाद में उसे जांडी-मोड़ दरगाह के पास पौनी पुलिस ने कार समेत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी चालक की पहचान रोहित सिंह (26) निवासी संगर, रियासी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें