राजोरी। जिला पुलिस ने खनिजों के अवैध खनन और परिवहन में शामिल 10 वाहनों को जब्त किया। इनमें डंपर, महिंद्रा-407 और टिप्पर शामिल हैं। आरोपी वाहन चालकों से 1,60,000 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पुलिस के अनुसार चालक अरशद महमूद, वसीम अहमद निवासी नगरोटा (राजोेरी), धीरज शर्मा निवासी पोथा, नरदेव सिंह निवासी रामनगर (उधमपुर), परवेज अहमद निवासी धनोर, इमरान चौधरी निवासी कुरहाड़, काला खान निवासी सरानू, मोहम्मद तारिक निवासी थानामंग, उमर फारूक निवासी राजोेरी, सदाकत अली ऐट्टी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। संवाद