राजोरी। जम्मू-राजोरी हाईवे स्थित नारिया क्षेत्र में बीते देर रात को दो कारें टकरा गईं। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है।
जानकारी के अनुसार एक कार नंबर जेके11डी 0101 है, को दूसरी कार नंबर जेके 02आर 8288 ने साइड से टक्कर मार दी। दोनों वाहन नौशेरा से आ रहे थे। दुर्घटना में भाग हुसैन पुत्र गुलाम मोहम्मद निवासी मुर्राह तहसील सुरनकोट जिला पुंछ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति गुलजार हुसैन पुत्र अली मोहम्मद निवासी मुर्राह तहसील सुरनकोट जिला पुंछ घायल हो गया। उसका उपचार जीएमसी राजोरी में चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद