अखनूर। जम्मू पुलिस ने 5.50 ग्राम हेराेइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने बुधवार को पुराने पुल के पास नाके पर एक बाइक सवार को रोका। तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी की पहचान अभिषेक जम्वाल निवासी रांजण अगोर के रूप में हुई है। अखनूर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसआई एजाज-उल-हक ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। संवाद