पुंछ। जिला पुलिस ने जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर जिला जेल राजोरी भेज दिया है। आरोपी मोहम्मद यूसुफ मेंढर तहसील के सलवाह का रहने वाला है। मेंढर थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हैं। बार-बार कार्रवाई के बावजूद आरोपी अवैध और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहा। आपराधिक कृत्यों में उसकी लगातार संलिप्तता और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए संभावित खतरे को देखते हुए एक डोजियर तैयार कर सक्षम प्राधिकारी को प्रस्तुत किया गया। संवाद