फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरनकोट में सात मवेशी छुड़ाए, दो वाहनों समेत दो काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट पुलिस ने मुगल रोड पर पशु तस्करी को नाकाम करते हुए सात मवेशियों को मुक्त कराया है। तस्करी में शामिल दो वाहनों को जब्त करने के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को बहरामगला चौकी की पुलिस टीम ने मुगल रोड पर सैलान-बोनीखेत इलाके में नाका लगाया था। पुलिस टीम ने दो टाटा मोबाइल वाहनों को रोका। जांच करने पर सामने आया कि इनमें सात पशुओं को बिना वैध अनुमति व दस्तावेज के ले जाया जा रहा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें