पुंछ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा महिला को ढूंढ कर उसके परिवार से मिलवाया। जानकारी के अनुसार जिले के मंडी पुलिस थाने में 29 मई 2025 से सैका जमील पत्नी मोहम्मद शकील निवासी तिंबरा की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी। जिस पर कारवाही करते हुए एस एस पी पुंछ के निर्देश पर एस एच ओ मंडी एक टीम गठित की गई। जिसने मानविय,तकनीकि एंव खूफिया तंत्र का सहयोग लेते हुए उक्त महिला को तलाश कर कानूनी कारवाई पूरी करने के उपरांत परिजनों को सोंप दिया।