पुंछ। पुलिस ने वीरवार को मंडी तहसील में तीन गोवंशों को बचाया। वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार वीरवार को पुलिस ने मंडी के आज़मबाद रोड पर एक वाहन को रोका। जांच करने पर वाहन में क्रूर तरीके से लदे तीन गोवंश पाए गए। वाहन के चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया। उसकी पहचान मोहम्मद शब्बीर पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी जंदरोला के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि गोवंश को बिना किसी वैध अनुमति के ले जाया जा रहा था। पुलिस स्टेशन मंडी में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है। संवाद