फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवक पर धारदार हमले के मामले में दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने पुंछ नगर में दो दिन पहले धारदार हथियारों से युवक पर हमले की घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तौहीद पैरी और तोयाब शेख के रूप में हुई है। इस संबंध में रविवार को पुलिस ने थाने में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें एसएचओ राशद अहमद और डीएसपी हेडक्वार्टर नीरज शर्मा ने बताया कि ये दोनों पुंछ के कामसर चौक के पास एक स्थानीय युवक यासिर अहमद चिश्ती पर हुए हमले में शामिल थे। धारदार हथियार (टोका) से लैस आरोपियों ने पीड़ित पर हमला किया और घटनास्थल से फरार हो गए। पुलिस स्टेशन पुंछ में मामला दर्ज किया गया था। यह पूछे जाने पर कि इस घटना के पीछे क्या कारण हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच पहले चरण में है, इसलिए अभी घटना के पीछे के कारण का कोई पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें