पुंछ। मेंढर पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को जिला मजिस्ट्रेट पुंछ की ओर से जारी किए गए हिरासत आदेश के बाद पीएसए के तहत जिला जेल उधमपुर भेज दिया है।
अपराधी की पहचान मोहम्मद इमरान उर्फ पोल्ला निवासी मनकोट के रूप में हुई है। मोहम्मद इमरान एक कुख्यात अपराधी है। उसका हिंसक और जघन्य अपराधों का इतिहास रहा है। कई गिरफ्तारियों और कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद, उसने लगातार कानून की घोर उपेक्षा की है और आपराधिक गतिविधियों में अपनी संलिप्तता जारी रखी। इससे सार्वजनिक शांति और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो रहा था। संवाद