फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नौशेरा में हुए सड़क हादसे में चालक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। डंडेसर में बुधवार देर रात को एक सड़क दुर्घटना में कार चालक की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक नौशेरा से सुंदरबनी की ओर जा रही एक कार (जेके02बीए-3429) डंडेसर कुएं के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो (जेके11-6586) से टकरा गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उप जिला अस्पताल नौशेरा लाया गया। वीरवार सुबह चालक की हालत बिगड़ी और उसकी जान चली गई। उसकी पहचान गुलशन कुमार (42) पुत्र अश्विनी कुमार निवासी बगनोटी नौशेरा के रूप में हुई है। वहीं, अन्य घायलों को जीएमसी राजोरी रेफर कर दिया गया। उनकी पहचान रमन कुमार निवासी दस्सल राजोरी, संयुक्ति राजपूत पुत्री कुलबीर सिंह निवासी सलानी, राजेश डोगरा पुत्र अशोक कुमार निवासी बस स्टैंड राजोरी और आरती देवी पत्नी राजेश डोगरा निवासी बस स्टैंड राजोरी के रूप में की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें