मीरा साहिब। गांव कृष्णा नगर में बीती रात चोरों ने एक किराना की दुकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया।
रात के दो बजे के करीब जब चोर दुकान का ताला तोड़ रहे थे तो दुकान के ऊपर किराये पर रहने वाले लोगों ने आवाज सुनी। उन्होंने जब नीचे देखा तो दो लोग पीछे खड़े थे और दो लोग दुकान का ताला तोड़ रहे थे। शोर मचाने पर चोर वहां से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। दुकान के मालिक जगदीश चौधरी ने बताया कि इस संबंध में मीरा साहिब पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि रात के समय पुलिस की ओर से गश्त की जाए।