फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: श्री राधा कृष्ण मंदिर में दान पात्र तोड़कर चुराई नकदी

विज्ञापन
गांव कोराटाना  कलां में राधा कृष्ण मंदिर में टूटा पड़ा दानपात्र।
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमांत गांव कोरोटाना कला में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में चोरों ने दान पात्र तोड़कर नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

इस घटना के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर चोरों का पता लगाने के लिए सबूत एकत्रित किए। मंदिर के पंडित पवन शास्त्री ने बताया कि दोपहर को वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे। कुछ देर के बाद जब नीचे आए तो देखा कि मंदिर के मुख्य दरबार का ताला टूटा हुआ है। आगे जाकर देखा तो दान पात्र का ताला भी टूटा पड़ा था। इसमें रुपये व सिक्के पड़े थे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। फिर पुलिस को सूचित किया गया। वहीं गांव के सुनील चौधरी, चनन सिंह व नंबरदार संतोख सिंह आदि ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि दिनदहाड़े मंदिर में चोरी की वारदात होना काफी निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें पकड़ा जाए। मौके पर बासपुर पोस्ट पर नियुक्त चौकी इंचार्ज राजिंद्र सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि वह अपने घरों के साथ-साथ आसपास एवं धार्मिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं ताकि इस प्रकार चाेरी की घटनाएं न घटें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें