विजयपुर। विजयपुर थाना अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग सवांखा मोड़ में जम्मू से आ रहे एक ऑटो में अचानक आग लग गई। इससे इसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों को मिली तो लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया और इस पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है। संवाद