फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने मेंढर ने हेरोइन के साथ नशा तस्कर को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस स्टेशन मेंढर ने मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में शामिल एक कुख्यात ड्रग तस्कर को दस ग्राम हेरोईन के साथ धर दबोचा। आरोपी तस्कर की पहचान मोहम्मद ताहिर पुत्र मोहम्मद बशीर निवासी गांव कोंटां मेेंढर के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन मेंढर में आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन मेंढर की एक टीम ने संगला चौक मेंढर में नियमित नाके के दौरान एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका था। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जब्त कर लिया और आरोपी को थाने ले गई। जिसके उपरांत पुलिस ने आरोपी सहित क्षेत्र में ड्रग तस्करों के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें