बिलावर। बिलावर उपमंडल की अलग-अलग सड़कों पर शनिवार रात को हुए दो सड़क हादसों में तीन रूप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज उप जिला अस्पताल में चल रहा है।
पहला सड़क हादसा धारा सड़क पर भीनी पुल के पास करीब 8:00 बजे हुआ, जब मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक अपने घर परनाल की तरफ जा रहे थे कि अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई, जिसकी वजह से दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। जब सड़क पर से गुजर रहे लोगों ने दोनों युवकों को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने उन्हें इलाज के लिए उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान 22 वर्षीय पप्पू राम और 18 वर्ष अजय कुमार दोनों परनाला निवासी के रूप में की गई है। उधर शनिवार रात 8:30 बजे फिंतर चौक पर पैदल चल रहे एक राहगीर को एक कार सवार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल 59 वर्षीय रामपाल धर्मकोट निवासी को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। बिलावर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं के दोनों मामलों को पुलिस थाना बिलावर में दर्ज कर लिया है और दोनों सड़क हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।