फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला में रिश्ते तार-तार : बेटे ने की मां की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- रफियाबाद के हादीपोरा गांव में वारदात, पेशे से ड्राइवर है आरोपी आमिर उर्फ गजनी
विज्ञापन


- डिंगीवचा पुलिस थाने में मामला दर्ज, हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में रिश्तों को तार-तार कर बेटे ने चाकू से गोदकर मां की हत्या कर दी। वारदात के कुछ घंटों बाद ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, बेटे ने मां को मौत के घाट क्यों उतारा, अभी तक पुलिस ने इसका खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अुनसार, बारामुला जिले के रफियाबाद के गांव हादीपोरा में रविवार मध्यरात्रि आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृत महिला की पहचान आशा बेगम (48) पत्नी फारूक अहमद वानी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आमिर फारूक ने धारदार हथियार से अपनी मां पर हमला किया था। गंभीर रूप से घायल महिला को उप जिला अस्पताल सोपोर में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी आमिर उर्फ गजनी पेशे से ड्राइवर है और इस वारदात के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पुलिस थाना डिंगीवचा में मामला दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सोपोर अस्पताल में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें