फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विरोधी नारे लगाने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने इलाके में एक धार्मिक रैली के दौरान भारत विरोधी नारे लगाने को लेकर मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को एक धार्मिक रैली जो कि पंजाब से जम्मू की ओर आ रही थी। बाड़ी ब्राह्मणा पहुंचने पर रैली में शामिल कुछ लोगों ने भारत विरोधी नारे लगाए, जिसके बाद पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान भी कर ली है। पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस मामले को लेकर और भी कई थानों में मामले दर्ज किए गए हैं, क्योंकि यह रैली पंजाब से आई थी और हाईवे के इलाकों से भारत विरोधी नारे लगाते हुए निकली थी। थाना प्रभारी दर्शन सिंह के अनुसार इस रैली में भारत विरोधी नारे लगाने पर मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों की छानबीन कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें