फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते एक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा के तेली बस्ती से एक व्यक्ति को गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा है। उससे 92 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए, जिसमें से 44 भरे सिलेंडर और 48 खाली हैं। गुप्त सूचना के आधार पर थानेदार दर्शन सिंह के नेतृत्व में और एसडीपीओ सुनील केसर के नेतृत्व में रविवार को एक घर में छापा मारा गया। घर से 92 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद हुए। पुलिस के अनुसार यहां से गैर कानूनी तरीके से सिलेंडरों को बेचा जाता था। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान आरिफ चंदेल पुत्र मंजूर अहमद निवासी तेली बस्ती बाड़ी ब्राह्मणा के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें