संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। सुचेतगढ़ के सिद्धड़े गांव में सेना के जवान के घर से साढ़े तीन क्विंटल चावल चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिद्धड़े गांव के रहने वाले रविंद्र ने आरएस पुरा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने गांव के ही बलविंदर कुमार पर उनके पुराने घर से चावल चोरी करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह सेना का जवान है और केरल में उनकी ड्यूटी है। उनके पुराने घर में चावल के बैग रखे थे। आरोप लगाया कि दो दिन पहले बलविंदर ने करीब साढ़े तीन क्विंटल चावल चोरी कर लिए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।