सांबा। जिला पुलिस ने कंस्ट्रक्शन कंपनी में चोरी के मामले में आठ कुख्यात आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार 30 जून को राकेश कुमार दुबे, एचआर मैनेजर कंस्ट्रक्शन कंपनी एनएच-44 एमसीसीएस इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने सुपवाल चौकी में निर्माण स्थल से लोहे की प्लेटें चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस चौकी के माध्यम से सांबा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसमें पुलिस ने आठ शातिरों को चोरी सामान समेत गिरफ्तार किया। अब आरोपियों के खिलाफ न्यायिक जांच के लिए अदालत में चालान पेश किया गया है। आरोपियों में सावन मंजोत्रा, राहुल मंजोत्रा, उमेश पंगोत्रा निवासी विजयपुर, मनीष खजूरिया निवासी बारा तहसील, रंदीप सिंह बाड़ियां तहसील, वरिंदर शर्मा निवासी मौतलियां कलां, जोगिंदर पॉल और मनोहर लाल निवासी सांबा के शामिल हैं। थाना प्रभारी राजेश्वर सिंह, डीएसपी गारू राम और एडिशनल एसपी सुरिंदर चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। संवाद