रामनगर। बसंतगढ़ तहसील के पोनारा गांव में एक ऑटो हादसे का शिकार हो गया। इसमें चालक बाल बाल बचा।
चालक अली मोहम्मद निवासी पोनारा गांव ने बताया कि शनिवार सुबह उसे खनेड़ में यात्रियों को लेकर बसंतगढ़ जाना था। जैसे ही वह वाहन स्टार्ट कर उसे पीछे करने लगा तो वह 15 फीट खाई में गिर गया और पेड़ के साथ अटक गया। अगर पेड़ नहीं होता तो वाहन 50 फीट नीचे गिरता और गंभीर हादसा होता। इस हादसे में उसे मामूली चोटें आई हुई हैं। संवाद