फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कार खाई में गिरी, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत शनिवार की देर शाम को एक कार के खाई में गिर जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार की देर शाम उधमपुर से कित्थर चिनैनी की ओर जा रही एक कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वह गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय लोगों की मदद से एक व्यक्ति को चिनैनी व दो को उधमपुर ले जाया गया। चिनैनी में घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें