उधमपुर। पुलिस पोस्ट रौन की टीम ने नाका पाॅइंट रौन, धार रोड पर गश्त करते समय ट्रक नंबर जेके02सीटी-1855 को जांच के लिए रोका।
जांच के दौरान वाहन के अंदर 10 गोवंश लदे हुए पाए गए जिन्हें क्रूर तरीके से बांधा गया था और बिना किसी वैध अनुमति के अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। तस्कर मोहम्मद कलीम निवासी डंदाल, झज्जर कोटली, जम्मू को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। सभी गोवंशों को बचा लिया गया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद