फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाहु प्लाजा और अंबफ्ला में दो बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू के दो अलग-अलग स्थानों से बाइक चोरी के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पहला मामला शहर के सबसे व्यस्त बाहु प्लाजा इलाके का है। पीड़ित सिमरनजीत सिंह ने बताया कि वह बहु प्लाजा में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। शनिवार सुबह 10 बजे बाइक पार्किंग में खड़ी की थी। रात 8:30 बजे जब घर जाने के लिए कार्यालय से बाहर आए तो देखा कि बाइक गायब थी। उन्होंने कहा कि बाहु फोर्ट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। दूसरा मामला अबंफ्ला से है। पीड़ित कच्ची छावनी निवासी सक्षम ने बताया कि शनिवार को बाइक अबंफ्ला में सुलभ शौचालय के सामने पार्क की थी। रात 1:20 से 1:40 बजे के बीच उनकी बाइक चोरी हो गई है। इसके बाद पक्का डंगा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। दोनों मामलों में पुलिस अब तक चोरी हुई बाइक को नहीं ढूंढ पाई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें