फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अनंतनाग में चार नशा तस्करों की 1.2 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग में कुख्यात नशा तस्करों की 1.2 करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत पुलिस ने सल्लार में एक कनाल भूमि के साथ एक मंजिला घर को जब्त किया है। यह संपत्ति बशीर अहमद वानी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उसके खिलाफ पुलिस थाना श्रीगुफवारा में मामला दर्ज है। कुर्क की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 70 लाख बताई जा रही है। इसके अलावा बिजबिहाड़ा थाने में दर्ज मामले के तहत ताजदार अमीन खान निवासी गोरीवन का मकान और वाहन जब्त किया गया है। इसी मामले में बिलाल अहमद इत्तू निवासी गुंड का शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी कुर्क किया गया है। एक अन्य मामले में मुबारकपुर, कपूरथला (पंजाब) निवासी हरजिंदर सिंह, का वाहन भी जब्त किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें