शोपियां। प्रशासनिक अधिकारियों ने जिले के सोफानमन गांव में शनिवार को एक दुकान से 8 मीट्रिक टन गलत ब्रांड वाली खाद (वर्मी कंपोस्ट) जब्त की। यह कार्रवाई नायब तहसीलदार सज्जाद अहमद और मुख्य कृषि अधिकारी फारूक अहमद ने प्रवर्तन विभाग की टीम के साथ मिलकर की। एमक्यूडब्ल्यू पेस्टिसाइड्स नाम से संचालित दुकान का मालिक तनवीर अहमद मीर उर्फ डोबी है, जो शोपियां के पिंजूरा का निवासी है। दुकान को सील करते हुए इसके मालिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। अधिकारियों ने गलत ब्रांड वाले या घटिया कृषि उत्पादों की बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है, किसानों को भी सलाह दी है कि वे इस तरह के मामले में 9596182640 नंबर पर कानून प्रवर्तन इंस्पेक्टर विंग से संपर्क करें। संवाद