पुलिस की गिरफ्त में अब्दुल लतीफ स्रोत - स्वयं
जम्मू। सिद्धड़ा चौकी की पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को आठ साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ साल 2017 में नगरोटा थाने में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी की पहचान अब्दुल लतीफ निवासी मैत्रा, जिला रामबन के रूप में हुई है। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने अब्दुल की गिरफ्तारी के लिए निरंतर निगरानी की। इसके बाद एक टीम बनाकर पुलिस ने उसे सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो