फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नगरोटा में पशु तस्करी नाकाम 81 मवेशी बचाए, तीन वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने तीन मामलों में की कार्रवाई, एक चालक गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बनतालाब। नगरोटा पुलिस ने तस्करी के तीन प्रयास विफल कर 81 मवेशियों को बचाया है। तस्करी में शामिल तीन वाहन जब्त किए गए हैं। एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दो चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार रात नगरोटा थाने की टीम ने पीछा कर एक ट्रक को रोका। जांच करने पर इसमें 34 मवेशी पाए गए। अपराध में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया गया। मनवाल पुलिस की टीम ने नाधल में बट्टल धार से कश्मीर की ओर से आ रही महिंद्रा पिकअप से 11 मवेशी बरामद किए। कटियाल आरएस पुरा निवासी चालक अब्दुल गनी को गिरफ्तार किया गया। झज्जर कोटली थाने एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में बन टोल प्लाजा के पास ट्रक को रोका गया। चालक अंधेरे की आड़ में भाग गया। वाहन से 36 मेवशी बरामद किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें