फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 10 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। सांदवा पुलिस ने तीन लोगों को 10 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रविवार को सांदवा बॉर्डर चौकी प्रभारी राज सिंह ने टीम के साथ रिंग रोड पर नाका लगाया था। घो मन्हासा से तीन युवक कंधों पर थैले उठाए पैदल आ रहे थे। नाका देखकर तीनों ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी दिनेश कुमार चौहान, बिल्लू शर्मा और तरुण कुमार पटेल निवासी कृष्णा नगर के पास थैलों में गांजा बरामद हुआ। दोमाना पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें