फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाग-ए-बाहु में 26.75 लाख के चोरी के गहनों के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
चोरी हुए सोने के साथ पकड़ा गया आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बाग-ए-बाहु इलाके में हुईं चोरी की वारदात में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उससे चोके के 26.75 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। बाग-ए-बाहु पुलिस के अनुसार 14 और 15 फरवरी को थाने में चोरी की दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गईं थीं। पुलिस ने क्राइम सीन की बारीकी से जांच की। इसमें एफएसएल टीम की मदद ली गई। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। फुटेज में दिखे संदिग्ध की गतिविधियों और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कासिम नगर में रह रहे आरोपी मोहम्मद शब्बीर (मूल निवासी किल्याल, बिलावर) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने लगातार दोनों दिन चोरियां करने का जुर्म कबूला। उसकी निशानदेही पर गहने बरामद किए गए। इनमें पहले मामले में 11.75 लाख रुपये करीब 6.4 तोला सोने और दूसरे मामले में 15 लाख रुपये करीब 9.5 तोला सोने के गहने शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं ने अपने गहनों की पहचान कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें