दोमाना। दोमाना पुलिस ने बगलामुखी मंदिर में हुई चोरी के मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मंदिर के पुजारी केशव वर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि अज्ञात महिला के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी की है। शिकायत के बाद पुलिस थाना दोमाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। विश्वसनीय सूचनाओं और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध महिला की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रश्मि रतन निवासी निटको लेन तालाब तिल्लो के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी के गहने व नकदी बरामद की गई है। संवाद